उत्तर प्रदेश के बागपत में ग्रामीणों ने शनिवार सुबह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीण आरोपी कैंटर चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है लेकिन वे मानने को तैयार नहीं। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
सांकरौद गांव निवासी अनिल की शुक्रवार शाम को हादसे में मौत हो गई थी। वहीं शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को वापस गांव में ले जाते हुए ग्रामीणों ने खेकड़ा पाठशाला चौकी के पास शव को रखकर दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोपी कैंटर चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।
यह भी पढ़ें: मेरठ करनाल हाईवे पर हादसा, ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, मौके पर एक की मौत और पांच घायल
उधर, जानकारी लगने पर सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी ली और ग्रामीणों को कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को सड़क पार करते समय एक कैंटर ने अनिल को कुचल दिया था। इस दौरान अनिल की मौके पर ही मौत हो गई थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/