मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि मेरठ करनाल हाईवे पर एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबक पांच लोग घायल हो गए। ये सभी मेरठ में ईंट उतारने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने घर वापस आ रहे थे। वहीं रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ग्रामीण आमिर 20 पुत्र बुंदू की मौके पर मौत हो गई। वहीं सलमान (20 वर्ष) पुत्र कामयाब, फरमान (18 वर्ष) पुत्र गफ्फार, मैकार (22 वर्ष) पुत्र आसफ अली, आसिफ (26 वर्ष) पुत्र इदरीश व आमिल पुत्र भुल्लन गंभीर रूप से घायल हो गए।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। गंभीर हालत में सभी घायलों को मेरठ रेफर किया गया है। दो घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: यूपी: अखाड़ा बन गया नगर निगम का दफ्तर, अधिकारियों में चले लात-घूंसे, ये है पूरा मामला
घटना से मेरठ करनाल हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने सड़क के बीच में पड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली हटवाकर यातायात को चालू किया। घटना से जौला गांव में शोक व्याप्त है। मृतक आमिर के परिवार में कोहराम मचा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/