उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद की पुलिस ने शनिवार को अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 बाइकें बरामद की है।
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि कोतवाली बागपत पुलिस ने अंतरराज्यीय पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किए हैं। चेकिंग के दौरान दिल्ली-सहारनपुर रोड मेरठ बाईपास से कपिल पुत्र करतार, विशाल पुत्र सूरज, प्रवीण पुत्र करतार, गौरव पुत्र राजन और अनुज उर्फ भीम मौहल्ला देशराज पुराना कस्बा को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 11 बाइकें बरामद की गई हैं।
यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक संगीत सोम के प्रतिनिधि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटे अधिकारी
बताया गया कि गैंग लीडर विशाल है। ये शातिर चोर योजना बनाकर दिल्ली, हरियाणा, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ व बागपत जनपद से वाहन चोरी कर फर्जी नंबर की प्लेट लगाकर सस्ते दामों पर बेचते थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/