फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है कुख्यात विक्की सुन्हैड़ा: अपराधी का 14 लाख का मकान सील, डासना जेल में है बंद, पढ़िए पूरी क्राइम हिस्ट्री

Wed, 29 Dec 2021 05:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बागपत में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कुख्यात विक्की सुन्हैड़ा की लाखों की संपत्ति कुर्क कर उसके मकान को सील कर दिया है। कुख्यात पर वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों व दिल्ली में तकरीबन 20 से भी ज्यादा केस दर्ज हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
कुख्यात विक्की उर्फ विक्रांत सुन्हैड़ा - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी के कुख्यात अपराधी विक्की उर्फ विक्रांत सुन्हैड़ा की संपत्ति को जिलाधिकारी राजकमल यादव के आदेश पर मंगलवार को सील कर दिया गया। कुख्यात पर पांच जिलों में तकरीबन 20 से भी ज्यादा केस दर्ज हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस द्वारा कुख्यात की 14 लाख 52 हजार की संपति पर कुर्की की कार्रवाई करने के बाद मंगलवार को उसके तीन मंजिला मकान सील किया गया है। 

जिलाधिकारी राजकमल यादव के आदेश पर रविवार को कुख्यात विक्की उर्फ विक्रांत की सुन्हैड़ा गांव में संपत्ति कुर्क की। पुलिस ने मकान में रह रही उसकी मां बृजबाला को 24 घंटे के अंदर खाली करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मंगलवार को उसके मकान को भी सील कर दिया गया।

सुन्हैड़ा निवासी विक्की उर्फ विक्रांत के खिलाफ जनपद बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा के साथ ही दिल्ली के करोल बाग, बसंत कुंज कोतवाली और मध्यप्रदेश में हत्या, रंगदारी और लूट आदि के 20 मुकदमे दर्ज है। यह सभी मुकदमें संबंधित न्यायालयों में विचाराधीन हैं। 

 यह भी पढ़ें: बागपत: कुख्यात विक्की का मकान किया गया सील, दर्ज हैं पांच जिलों में 20 मुकदमे
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हत्या के मामले में जेल में रहा बंद
साल 2014 में हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद काफी दिनों तक विक्की सुन्हैड़ा को बागपत जिला जेल में रखा गया। उच्च अधिकारियों के आदेश पर 23 सितंबर 2021 को उसे बागपत जिला जेल से गाजियाबाद की डासना जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। हाल ही में जिलाधिकारी राजकमल यादव ने गैंगस्टर एक्ट लगाते हुए उसकी संपत्ति को कुर्क करने के आदेश जारी किए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
कुख्यात विक्की सुन्हैड़ा का मकान - फोटो : अमर उजाला
मकान पर लगी है डीआईजी की शिलापट्ट
विक्की उर्फ विक्रांत के पिता वेदपाल सिंह पंवार की मौत हो चुकी है। सुन्हैड़ा गांव में उसके मकान पर विजयपाल सिंह पंवार, पुलिस उपमहानिरीक्षक सीआरपीएफ की शिलापट्ट लगी हुई है। इस पर विक्की की मां बृजबाला पंवार का नाम भी लिखा हुआ है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि डीआईजी विजयपाल सिंह पंवार विक्की उर्फ विक्रांत के चाचा थे। सेवानिवृत्ति के बाद उनका देहांत हो चुका है।

4 of 6
कुख्यात विक्की सुन्हैड़ा का मकान - फोटो : अमर उजाला
विक्रांत उर्फ विक्की सुन्हैड़ा पश्चिमी यूपी का कुख्यात बदमाश है। वह दिसंबर 2014 में आगरा जनपद में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था, इसके बाद साल 2015 में गाजियाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। बाद में बागपत न्यायालय के आदेश पर उसे बागपत की जेल में शिफ्ट किया गया था। कुख्यात विक्की उर्फ विक्रांत ने सन 1997 में जरायम की दुनिया में कदम रखा था। उस पर सबसे पहला मुकदमा खेकड़ा थाने में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

5 of 6
विक्की सुन्हैड़ा - फोटो : अमर उजाला
विक्की सुन्हैड़ा के सामने ही बागपत जेल में पूर्वाचंल के डॉन मुन्ना बजरंगी और ऋषिपाल बसी की हत्या हुई थी। जिसके बाद उसे गाजियाबाद की डासना जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। हालांकि विक्की सुन्हैड़ा पर भी कई बार जेल में बवाल कराने के आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मकान सील करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विक्की उर्फ विक्रांत परिवार में अकेला है और उसके पिता वेदपाल की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। विक्की की तीन बहने हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। विक्की की मां बृजबाला की देख-रेख विक्की की बहन करती है।

पुलिस के अनुसार कुख्यात विक्की सुन्हैड़ा पर दिल्ली में चार मुकदमे, बागपत में 10, मेरठ में एक, गाजियाबाद में तीन, शाहजहांपुर और आगरा में एक एक मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें