दिल्ली में शाहदरा के सीमापुरी थाने में तैनात हवलदार (43 वर्ष) की कोरोना से मौत हो गई। हवलदार की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक हवलदार बागपत जनपद के बिनौली के रहने वाले थे।
विज्ञापन
बताया गया कि वे दिल्ली में कोरोना संक्रमित मिले थे। उनका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं हालत ज्यादा बिगड़ जाने पर फोर्टिस अस्पताल दिल्ली में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।