फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर वायु सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप

Fri, 26 Jun 2020 12:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को वायु सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान हाईवे पर हड़कंप मच गया। वहीं कुछ लोग हेलीकॉप्टर की वीडियो भी बनाने में लगे रहे।

विज्ञापन


बताया गया कि हरियाणा के कुंडली के निकट शुक्रवार सुबह करीब 11 बजकर 20 मिनट पर किसी तकनीकी खामी के कारण हेलीकॉप्टर को उतारना पड़ा। वहीं सूचना मिलने पर सोनीपत पुलिस मौके पर आई। करीब एक घंटे तक हेलीकॉप्टर एक्सप्रेस-वे पर ही रहा। वहीं गाजियाबाद से वायुसेना की दूसरी टीम बुलाई गई। इसके बाद तकनीकी खराबी दूर हुई। ठीक होने के बाद हेलीकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी।



यह भी पढ़ें: सीएम योगी के निर्देश, कोरोना रोकने पर रखें फोकस, मेरठ मंडल में संक्रमण से अब तक 178 लोगों की मौत
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले भी वायुसेना के चीता हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। हालांकि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था।
विज्ञापन


एयरफोर्स का पायलट अपने एक सहयोगी के साथ एयरबेस से चला था। लेकिन बागपत के रटौल क्षेत्र में पहुंचते ही हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी और इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें