पुलिस के साथ नीली जैकेट में कुख्यात सुनील
- फोटो : अमर उजाला
कुख्यात सुनील राठी सहित कई बदमाशों को पुलिस न्यायालय में पेशी पर लेकर नहीं आई। गैंगस्टर के मुकदमे में कुख्यातों की पेशी थी। इस कारण कचहरी में पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।
मुजफ्फरनगर के सरनावली गांव निवासी अमित उर्फ भूरा को वर्ष 2014 में उत्तराखंड पुलिस पेशी पर लेकर आई। बागपत में किस्तु ज्योति स्कूल के पास से सुनील राठी गिरोह के सदस्य भूरा को पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर ले गए। इस मामले में पुलिस ने सुनील राठी, अमित उर्फ भूरा, नीरज बवाना, दिनेश टापा को गैंगस्टर में निरुद्ध किया।