फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री राजभर बोले- गरीब सवर्णों को आरक्षण तो पिछड़ों को क्यों नहीं

Wed, 09 Jan 2019 11:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय समाज पार्टी (सुहैल देव) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि ओबीसी के आरक्षण में आरक्षण की मांग पूरी करने के लिए एक सौ दिन का समय दिया है। यदि भाजपा चाहेगी तो लोकसभा चुनाव में गठबंधन होगा, नहीं तो पार्टी प्रदेश की 80 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्हें आरक्षण में बंटवारा चाहिए। भाजपा को राम मंदिर याद आ गया है। सवर्णों को आरक्षण मिल सकता है तो पिछड़ों को क्यों नहीं।

विज्ञापन

  
पुसार गांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राजभर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव आते ही भाजपा को राम मंदिर की याद आने लगती है। पांच साल से सरकार ने मंदिर नहीं बनवाया। देश संविधान से चलता है, किसी की भावना से नहीं। पश्चिमी उप्र के लोग कई साल से इलाहाबाद बैंच की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पूरी हीं हुई। जनप्रतिनिधि भी मुद्दे को नहीं उठाते है। अति पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। सरकार को उन्होंने 100 दिन का समय दिया है। उनकी पार्टी की बदौलत भाजपा प्रदेश में जीती है। केंद्र सरकार ने गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है। भाजपा अति पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं दे रही है। यदि अति पिछड़ों को आरक्षण नहीं मिला तो पार्टी प्रदेश में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सदियों से अति पिछड़े धोखा खा रहे हैं। अब धोखा नहीं खाएंगे। उन्हें आरक्षण में बंटवारा चाहिए। यदि आरक्षण नहीं मिला तो भाजपा को एक भी सीट पर जीतने नहीं देंगे। 

देहात में मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं : राजभर 
सुहेल देव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पुसार बस स्टैंड पर नर्सिंग होम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग होम के बनने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। बीमार को इलाज के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसमें बाबूराम कश्यप, ऋतुराज, सोमपाल कश्यप, अमित कश्यप, राजवीर कश्यप, राजपाल, संदीप, रूपचंद कश्यप, लोकेंद्र कश्यप आदि उपस्थित रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें