फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मेरठ का बुकी लगवा रहा था आईपीएल पर सट्टा, दो गिरफ्तार, 1.53 लाख रुपये बरामद

Mon, 06 May 2024 10:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/मेरठ

सार

बागपत शहर की ईदगाह कॉलोनी में आईपीएल की सट्टेबाजी चल रही थी। पुलिस ने यहां छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
चेन्नई की टीम - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत शहर की ईदगाह कॉलोनी में आईपीएल की सट्टेबाजी चल रही थी। पुलिस ने यहां छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ। इसमें पुलिस ने आईपीएल की सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गिरोह का सरगना समेत अन्य फरार हैं। सट्टा लगाने वालों से 1.53 लाख रुपये की नकदी, लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद किए।

विज्ञापन


पूछताछ में बताया गया कि आशु कुरैशी निवासी मेरठ सट्टे का धंधा चलवा रहा था जो मुख्य बुकी है। इसके अलावा समीर ने अपने ठिकाने पर काम शुरू करा दिया था। समीर और आशु की तलाश में दबिश दी जा रही है और गिरफ्तार अबुलेश और हैदर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

आईपीएल शुरू होते ही जिले में मैचों पर सट्टा लगना शुरू हो गया है। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि ईदगाह कालोनी में मुखबिर की सूचना पर समीर के मेडिकल स्टोर पर छापामारी की गई। जहां से अबुलेश निवासी बिलौचपुरा और हैदर निवासी पुराना कस्बा को गिरफ्तार किया गया। इनसे एक लैपटॉप, एक आईपैड, एक मोबाइल, 1.53 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन

 
लिमिट बनाकर चलाया जा रहा खेल
आरोपियों ने बताया कि आईपीएल में रुपये लगाने वाले युवकों की लिमिट बनाई जाती है। जिसके बदले पांच से दस हजार रुपये वसूले जाते हैं। रुपये खत्म होने पर दोबारा लिमिट बनानी पड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें