फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: युवक की गोली मारकर हत्या, मकान में मिला शव, इलाके में हड़कंप

Sun, 30 Sep 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मकान में मिला युवक का शव व मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बागपत में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना चांदीनगर थानाक्षेत्र की है। यहां भगोट गांव के नजदीक ढिकोली बंथला पर एक खाली पड़े मकान में एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मकान मालिक राजकुमार ने बताया कि वह सुबह आठ बजे अपने खेतों में काम करने आया था। यहां उसे युवक का शव पड़ा मिला। जिसके बाद कई ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चांदीनगर थाने के इंस्पेक्टर राजेश का कहना हैकि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है जिसके बाद शव को यहां फेंक दिया गया। शव 24 से 36 घंटे पुराना है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। मामले की जांच की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें