तीन तलाक के मामले में एसपी देहात से शिकायत करते हुए महिला ने इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष से अपनीजान का खतरा जताया है। इस मामले में एसपी देहात राजेश कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
परीक्षितगढ़ के दुर्वेशपुर निवासी अंजुम का निकाह 11 साल पहले मीरापुर क्षेत्र के नया गांव निवासी युवक से हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पति और ससुराल वाले मारपीट करते थे। इस मामले में केस दर्ज कराया था। शुक्रवार को उसे पता चला कि उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
@ANINewsUP
Thana Bhawan: Woman claims she was given #TripleTalaq by husband after being pressurized for dowry, she also alleged that her husband beat her up.Police have begun investigation.
11:01 AM - Sep 30, 2018
अपहरण की कोशिश की गई। कहा कि उसके पति की दूसरी शादी करके रहेंगे। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने उसे तीन तलाक बोल दिया। थाने में शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। महिला ने कहा कि यदि इंसाफ नहीं मिला तो वह दो बच्चों के साथ घर से बेघर हो जाएगी।