फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिसकी हत्या के आरोप में कोर्ट के चक्कर काटता रहा पति, बेची जमीन, कोर्ट मैरिज कर प्रेमी संग रहती मिली पत्नी

Sun, 04 Sep 2022 12:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक साल पहले जिस महिला की हत्या के मुकदमे में पति कोर्ट के चक्कर काट रहा था वह कोर्ट मैरिज कर प्रेमी के साथ रह रही थी। इस मामले के बाद से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
महिला पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक साल पहले जिस महिला की हत्या का मुकदमा मायके वालों ने पति के खिलाफ बालैनी थाने में दर्ज कराया, वह अब गाजियाबाद के लोनी थानाक्षेत्र में अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर रहती हुई मिली। जिसे बरामद कर पुलिस थाने ले आई और पूछताछ शुरू कर दी।

विज्ञापन


एक साल पहले बालैनी थाने में नोएड़ा के सोरखा गांव निवासी कालूराम ने मई 2021 में अपनी बहन पूजा की हत्या का मुकदमा दामाद बिजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद विवाहिता के पति बिजेंद्र ने गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्टे ले लिया और पुलिस के साथ मिलकर पूजा की तलाश शुरू कर दी गई। जो एक साल बाद ढिकौली निवासी प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर लोनी में रहती हुई मिली।

यह भी पढ़ें: CM in Bijnor: सीएम योगी ने दूसरे दिन वरिष्ठ नागरिकों के साथ की बैठक, डाक बंगले में लगाए पौधे
विज्ञापन


थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पूजा की शादी 12 साल पहले बिजेंद्र के साथ हुई थी, जिसके तीन बच्चे हुए और लापता होने के बाद लोनी में चौथे बच्चे को जन्म दे दिया। पुलिस बरामद विवाहिता से पूछताछ करने में जुटी हुई है। महिला का प्रेमी वर्तमान में किसी मुकदमे में जेल में बंद है।
विज्ञापन

 
कोर्ट केस के चक्कर में बिजेंद्र ने बेची तीन बीघा जमीन
बालैनी निवासी बिजेंद्र गाड़ी चालक है। पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह उसकी तलाश में लगा हुआ था और कोर्ट केस के चक्कर में अभी तक अपनी तीन बीघा जमीन बेच चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें