मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के मुस्लिम बहुल गांव जानी कलां में रविवार की सुबह जानी-पूठरी मार्ग के जंगल में करीब एक दर्जन गोवंश के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने हिंदू संगठनों के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया है। जानी में गोकशी की घटना से गुस्साए मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर जानी को की हटाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार जानी कला के जंगल में आज सुबह खेत पर गए ग्रामीणों को जानी-पूठरी मार्ग स्थित जंगल में बहुत दूर तक गोवंश के अवशेष फैले हुए दिखाई पड़े। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
यह भी पढ़ें: CM in Bijnor: सीएम योगी ने दूसरे दिन वरिष्ठ नागरिकों के साथ की बैठक, डाक बंगले में लगाए पौधे
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस गोवंश अवशेषों को जेसीबी मंगवा कर गड्ढा खोद वाकर दबाने का प्रयास करने लगी। इस दौरान हिंदू संगठन के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध करते हुए पुलिस को गोवंश अवशेष दबाने से रोक दिया। हिंदू संगठन के सदस्य तुरंत आरोपियों की मांग को लेकर हंगामा करने लगे, पुलिस हिंदू संगठनों के सदस्यों को समझाने का प्रयास कर रही हैं।
लेकिन हिंदू संगठन के सदस्य मौके पर हंगामा कर रहे हैं। वह मौके पर उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं।