शराब पीकर घर पहुंचे कक्षा दस के छात्र को पिता ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह खेत में पेड़ पर छात्र का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना यूपी के बागपत जनपद की है।
अमीनगर सराय के सैड़भर गांव निवासी रितिक (16) पुत्र तेजपाल अमीनगर सराय के शील चंद इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र था। पिता तेजपाल ने बताया कि बुधवार की रात में रितिक शराब पीकर घर आया तो उन्होंने उसे डांट दिया। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर वह रात में ही घर से निकल गया। गुरुवार की सुबह गांव के सत्यवीर यादव के खेत में पेड़ पर छात्र का शव लटका मिला। शॉल से फांसी का फंदा लगाया मिला।