गढ़मुक्तेश्वर की ओर किसानों ने किया रुख
यमुना में पानी की कमी के चलते किसानों ने अब गंगा क्षेत्र की ओर रुख किया हुआ है। अहमद, जम्मे, यामीन, अरबू, रूम्मी, काला सहित दर्जनों क्षेत्रीय किसान गढ़मुक्तेश्वर में हर वर्ष जाते हैं। वहां जमीन उगाही पर लेकर खरबूजे और तरबूज की पैदावार करते हैं। कारण गंगा में हर समय पानी रहता है। इसके चलते लोग वहीं पालेज लगाकर अपना और परिवार का गुजर बस कर रहे हैं।