फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैश-ए-मोहम्मद की धमकी के बाद पुलिस सतर्क, रेलवे स्टेशनों पर हुई सघन चेकिंग

Mon, 13 May 2019 01:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 9
रेलवे स्टेशन पर चैकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के शामली में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर मैसूर अहमद के नाम से भेजे गए धमकी भरे पत्र को लेकर रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। स्टेशन पर चेकिंग के साथ ही सादी वर्दी में पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
रेलवे स्टेशन पर चैकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पिछले महीने 20 अप्रैल को स्टेशन मास्टर विक्रांत सरोहा के पते पर भेजे गए पत्र में शामली स्टेशन समेत दिल्ली और हरियाणा के कई स्टेशनों को बम से 13 मई को उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी भरा पत्र आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर मैसूर अहमद के नाम से भेजा गया था। आतंकी संगठन के एरिया कमांडर के नाम से भेजे गए पत्र में 16 मई को यूपी के कई प्रमुख मंदिरों और बस अड्डों को उड़ाने की भी धमकी दी गई। 
विज्ञापन

3 of 9
रेलवे स्टेशन पर चैकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी मारने का जिक्र किया गया है। इस धमकी भरे पत्र को लेकर रेलवे पुलिस चौकसी बरत रही है। जीआरपी शामली थाना प्रभारी राकेश कुमार ने दावा किया कि स्टेशन की निगरानी के लिए जीआरपी और आरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही यात्रियों के सामान की तलाशी ली जा रही है।

 

4 of 9
रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी
पुलिस की तरफ से लोगों को संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने का अनुरोध किया गया है। स्टेशन पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों द्वारा घूम-घूमकर गोपनीय तरीके से निगरानी की जा रही है। जीआरपी थाना प्रभारी का कहना है कि पत्र को गंभीरता से लेकर छानबीन चल रही है।

 
विज्ञापन

5 of 9
रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे तेज हवा के चलते ही बंद हो जाते हैं। दो दिन पहले शुक्रवार शाम को आई आंधी में भी ऐसा ही हुआ। पुलिसकर्मियों ने बताया कि आंधी और तेज हवा चलने से स्टेशन के कैमरे बंद हो गए। स्टेशन पर छह कैमरे लगे हुए हैं, जिनमें एक कैमरा खराब चल रहा है। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि आंधी में कैमरे के तार हिलने की वजह से काम करना बंद कर दिया था। सभी कैमरों को ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन

6 of 9
रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला
धमकी भरे पत्र को लेकर रेलवे पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में किसी तरह की लापरवाही न बरते जाने की हिदायत पुलिसकर्मियों को दी गई है। - राम लखन, सीओ जीआरपी सहारनपुर।
विज्ञापन

7 of 9
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैग चैक करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि 20 अप्रैल को मिला धमकी भरा पत्र स्टेशन मास्टर विक्रांत सरोहा के नाम से भेजा गया है। वह अस्वस्थ होने के कारण करीब एक माह से अवकाश पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों ने पत्र को साधारण समझकर खोला था।

8 of 9
कुछ ऐसी लिखावट में मिला है यह पत्र - फोटो : अमर उजाला
नीली स्याही से लिखा गया पत्र
शामली में स्टेशन मास्टर को भेजा गया धमकी भरा पत्र नीली स्याही से कॉपी के लाइनदार दो पेज पर लिखा गया है। इस मामले में खुफिया विभाग भी अपने स्तर पर जांच में जुटा है।

 
विज्ञापन

9 of 9
रेलवे स्टेशन अधीक्षक विक्रांत सरोहा के नाम भेजा गया है यह पत्र - फोटो : अमर उजाला
इस तरह से लिखा है पत्र का मजमून
हे मेरे मौलाना, मुझे माफ कर, मेरे जेहादादो की मौत का बदला जरूर लूंगा। ठीक 13 मई को शामली रेलवे स्टेशन, बागपत, मेरठ, हापुड़, गजरौला, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बरेली, दिल्ली, पानीपत, रोहतक आदि रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देंगे। यही नहीं हम 16 मई को इलाहाबाद के संगम मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या के रामजन्म भूमि, हनुमान मंदिर गाजियाबाद और दिल्ली के प्रमुख मंदिर और बस अड्डों को बम से उड़ा देंगे। बहुत जल्द उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री को मौत के घाट उतार देंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को बहुत जल्द खत्म कर देंगे। खुदा हाफिज। - आतंकवादी संगठन- जैश ए मोहम्मद एरिया कमांडर मैसूर अहमद जम्मू-कश्मीर (सिंध पाकिस्तान)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें