मैराथन का शुभारंभ करते डीएम और एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत गेटवे इंटरनेशनल स्कूल की ओर से यातायात माह के अंतर्गत टैफिक रूल मत भूल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन नगर के राष्ट्र वंदना चौक से शुरू होकर स्कूल पर संपन्न हुई। जहां स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ट्रैफिक के नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया।
मैराथन का शुभारंभ डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन ने हवा में गुब्बारे उड़ाकर किया। मैराथन दिल्ली-देहरादून हाईवे से नगर के राष्ट वंदना चौक से स्कूल तक निकाली गई।
यह भी पढ़ें: Bijnor: छात्रा संग चाय पीकर बाहर निकले छात्र पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV में कैद हुआ लाइव मर्डर
इससे पहले राष्ट्र वंदना चौक पर छात्र-छात्राओं व स्कूल प्रबंधन ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। इसके उपरांत छात्रों ने मानव श्रंखला बनाकर यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
छात्रों ने लोगों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक कृष्णपाल सिंह, प्रधानाचार्य अमित चौहान व स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही।