ठिकाने लगाए जा रहे है शव
कोतवाली क्षेत्र में हत्या कर शव ठिकाने लगाने का सिलसिला जारी है। दस माह में छह अज्ञात शव मिल चुके है, जिनका आज तक कोई पहचान नहीं हुई। औद्योगिक क्षेत्र में हत्या कर शव को जला दिया था। पुलिस को घटना स्थल से महिला का आभूषण बरामद हुआ था। कलक्ट्रेट के बाहर ज्ञान वाटिका में हत्या कर अज्ञात व्यक्ति का शव फेंक दिया था। सूजरा रेलवे हाल्ट के पास युवक की गर्दन रेत कर हत्या की गई थी। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर क्रिस्तु ज्योति स्कूल के पास अज्ञात शव पड़ा मिला था। अब नैथला के जंगल में अज्ञात शव मिला है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जब तक शवों की पहचान नहीं होगी, घटना का खुलासा करना मुश्किल है।
एक साल में मिल चुके है तीन शव
नैथला के जंगल में जिस स्थान पर अज्ञात महिला का शव मिला है, यहां पर इससे पहले दो शव और मिल चुके हैं। एक साल पहले अज्ञात महिला का गोली लगा शव मिला था, जिसकी कोई पहचान नहीं हुई। तीन माह पूर्व बड़ौली के भट्ठा कारोबारी का फंसी के फंदे पर शव लटका मिला था। रात होते ही नैथला मार्ग पर आवागमन बंद हो जाता है। पुलिस भी रात्रि में गश्त नहीं करती। ग्रामीणों इस स्थल को खूनी जंगल के नाम से पुकारते हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/