फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: विद्युत कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर हमला, चार घायल, एक आरोपी को गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2020 10:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में रमाला थानाक्षेत्र में बकाया विद्युत बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम पर ग्रामीण ने हमला कर दिया। जिसमें कर्मचारी घायल हो गए। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने चार ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसडीओ राणा प्रताप  ने बताया ने रमाला के ग्रामीणों को पूर्व में बिल जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। शुक्रवार की शाम बिल जमा न करने पर गांव में बकाएदारों के कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें निगम के चार कर्मचारी घायल हो गए। निगम के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को ग्रामीणों से बचाया। उन्होंने गांव के चार लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी आदिश मोहन को गिरफ्तार कर लिया। अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें