फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! सगी बुआ से दुष्कर्म, फिर जबरन मांग में भरा सिंदूर, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Mon, 26 Nov 2018 08:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत जनपद में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी सगी बुआ के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो युवक ने जान से मारने की धमकी दे डाली। 

विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र में एक गांव का है। यहां एक युवक ने पहले बुआ के साथ दुराचार किया और फिर बाद में उसे मंदिर ले गया। जहां युवक ने सिंदूर से उसकी मांग भी भर दी। युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो उसने उसे जान से मारने की कोशिश की, लेकिन युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपी भतीजे के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
 
एक गांव में दो दिन पहले एक युवती अपने घर से सिलाई सीखने बड़ौत आ रही थी। युवती का आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में उसका सगा भतीजा मिला और वह उसका मुंह बंद कर उसे अपने घर में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुराचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी भतीजा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और वह उसे जबरन मंदिर में ले गया और वहां उसकी सिंदूर से मांग भी भर दी। युवती ने कहा कि वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएगी। आरोपी ने पीड़ित युवती को काफी मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। बाद में उसने जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से वार किया। इससे युवती घायल हो गई और आरोपी मौके से भाग निकला। 

इसके बाद युवती कोतवाली पहुंची और उसने अपने भतीजे के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने कहा इस मामले में गहराई से जांच की जा रही है और जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें