फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंस बना मामा तो पिता ने किया नवजात बेटी का सौदा

Fri, 16 Nov 2018 06:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। साले-जीजा की करतूत जानकर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। पुलिस ने इस मामले में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दरअसल, एक शख्स ने अपने साले के साथ मिलकर घर में जन्मीं नवजात बच्ची को एक कलर टीवी और पांच हजार रुपए के बदले एक महिला को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि नवजात बच्ची के पिता ने फिर 50 हजार रुपए की डिमांड रख दी। रुपए नहीं दिए जाने पर गुरुवार रात दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ नवजात बच्ची के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया गया। 

इसके बाद पुलिस ने छानबीन की तो मामला मर्जी से बेटी को निसंतान महिला को सौंपे जाने का निकला। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुजफ्फरनगर के तितावी निवासी नीटू इन दिनों गौरीपुर गांव में रहता है। पेशे से मजदूर है। बीस दिन पहले उसके घर दो जुड़वां बेटियों ने जन्म लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने एक बेटी को नोएडा की एक महिला को सौंप दिया। इसके बदले महिला ने कलर टीवी, पांच हजार रुपए और अन्य सामान दिया। मजदूर ने इसके बाद 50 हजार रुपए की डिमांड रख दी, नहीं देने पर गुरुवार रात कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। 

वहीं पुलिस ने मासूम के पिता नीटू, मामा विनोद कश्यप और नोएडा निवासी नरेंद्र चौहान के खिलाफ किशोर (न्याय बालक की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2000) की धारा 23 एवं 24 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें