फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गर्लफ्रेंड से बात करने पर दोस्त को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Fri, 16 Nov 2018 03:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गोली मारी
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड से बात करने पर एक युवक ने अपने दोस्त को गोली मार दी। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना यूपी के मेरठ जिले की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सद्दीकनगर निवासी उमर, फजल और मोइन आपस में दोस्त बताए गए। एक माह पहले फजल ने उमर को अपनी गर्लफ्रेंड से बात करते देख लिया था। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ और मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद रहे मोइन ने दोनों को शांत करा दिया। 

इसके बाद उमर और फजल में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इसी दौरान मोइन का भी उमर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुरुवार शाम उमर घर से एक शादी समारोह के लिए निकला था। रास्ते में फजल और मोइन ने उसे रोक लिया। जैसे ही उन्होंने उमर को डराने का प्रयास किया, तमंचे से गोली चल गई और उमर के सीने में जा लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि उमर लहूलुहान होकर वहां से भागा और घर में घुस गया। दोनों युवक भी वहां से भाग खड़े हुए। लोगों ने उमर को लहूलुहान देखा और उसे गढ़ रोड स्थित अस्पताल ले गए। देर रात चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर उमर को लगी गोली निकाल दी। 

वहीं इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट रघुराज सिंह का कहना है कि मामले की असल वजह तलाशी जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें