पुलिस को घटना की जानकारी देती वृद्धा
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार को मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने घर में घुसकर जमकर लूटपाट की। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
नई मंडी कोतवाली के नजदीक एक मकान में घुसकर बदमाशों ने वृद्ध दंपती को आतंकित कर लूटपाट कर डाली। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने वृद्ध दंपती डॉ प्रेम दत्त शर्मा और उनकी पत्नी एडवोकेट उर्मिला शर्मा को घर में घुसकर बंधक बना लिया।
इसके बाद तमंचे से आतंकित कर घर में रखे जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गए। दंपती ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।