पिटाई के बाद आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया।
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में एक स्कूल बस चालक को एक छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करते देखकर उसे दबोच लिया। वहीं लोगों ने बस चालक की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मेरठ के खिर्वा रोड पर एक स्कूल की बस में चालक को कक्षा बारह की छात्रा के साथ खुलेआम अश्लील हरकतें करते हुए पकड़ लिया। जानकारी लगने पर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए और कुछ लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर डाली।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस जांच पड़ताल में बस चालक और छात्रा के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।