फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: सिंडीकेट बैंक से दिनदहाड़े 15 लाख लूटकर बदमाश फरार, सीसीटीवी की डीवीआर भी उड़ाई  

Mon, 09 Sep 2019 02:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बैंक मैनेजर से जानकारी लेते एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के बागपत में सोमवार को दिनदहाड़े सिंडीकेट बैंक में पंद्रह लाख की लूट को अंजाम दे डाला। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। जिले के सभी रास्तों को सील कर बदमाशों की तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं लग सके।। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: टोल प्लाजा में डकैती का प्रयास, आधा दर्जन बदमाशों ने बोला धावा, फायरिंग

सोमवार को पुलिस चौकसी और सड़कों पर चेकिंग के तमाम दावे हवाई साबित हुए। छपरौली थाना क्षेत्र के तुगाना गांव में नकाबपोश तीन बदमाशों ने सिंडीकेट बैंक से 15 लाख रुपये का कैश लूट लिया और हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


नकाबपोश तीन बदमाशों ने बैंक में मौजूद सफाई कर्मी द्वारा लूट का विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।  यहां तक बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर भी लूट ले गए। 

विज्ञापन

सोमवार दोपहर के समय तुगाना शाखा में मैनेजर हरविंद्र और स्वीपर भूदेव मौजूद थे। बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। दो बदमाश शाखा में अंदर गए और एक बाइक लेकर बाहर ही खड़ा रहा। बैंक में गए बदमाशों ने शाखा प्रबंधक को गन प्वाइंट पर लेकर करीब 15 लाख रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर स्वीपर की पिटाई की गई। 

करीब दस मिनट तक बदमाश बैंक में अंदर रहे। वारदात के बाद बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद शाखा प्रबंधक ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गांव के मुख्य मार्ग पर ही बैंक है। बदमाश डीवीआर भी लूटकर ले गए हैं। एलडीएम प्रदीप थरोट का कहना है कि जानकारी ली जा रही है। बैंक में गार्ड की नियुक्ति नहीं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें