फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दो की गर्लफ्रेंड और ब्यूटी पार्लर संचालक पर भी गैंगस्टर की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की गर्लफ्रेंड और ब्यूटी पार्लर चलाने वाली दो महिलाओं पर भी पुलिस गैंगस्टर लगाने की तैयारी में है। दोनों महिलाओं का बद्दो की फरारी का सीधा संबंध है और अब तक इन पर कार्रवाई नहीं हुई है। अब दोनों को मुकदमे में नामजद कर गैंगस्टर लगाया जाएगा। बद्दो की कोठी की कुर्की के बाद एएसपी कृष्ण विश्नोई ने उसके साथियों का रिकॉर्ड खंगाला, तब दोनों महिलाओं के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन

बद्दो के 17 साथियों पर पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई करने का दावा एक सप्ताह से रही है। इसके लिए अधिकारियों के हस्ताक्षर और विधिक राय लेने की बात कही जा रही है। माना जा रहा है कि इस तरह की ढिलाई से बद्दो के साथियों को गैंगस्टर से पहले ही उधर-उधर होने का मौका मिल रहा है। दूसरी ओर पुलिस का दावा कि बद्दो की गर्लफ्रेंड व ब्यूटी पार्लर वाली पर शिकंजा कसने के लिए लिखा-पढ़ी चल रही है।
दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल से पुलिस कस्टडी से भागने के बाद बद्दो साकेत में एक ब्यूटी पार्लर के पास गया था, जहां उसने अपना हुलिया बदलवाया था। उसके बाद बद्दो करण पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर भानु प्रताप सिंह के गाड़ी में मेरठ से गुरुग्राम गया था। यहां उसकी गर्लफ्रेंड रहती है। बद्दो रात में वहीं रुका और फिर वहां से निकल गया।
विज्ञापन

---
गुरुग्राम में जिम चलाती है गर्लफ्रेंड
एएसपी कृष्ण विश्नोई के अनुसार बद्दो का बेटा सिकंदर नैनीताल में एक स्कूल में पढ़ता था। वहीं पर गुड़गांव की रहने वाली जिम संचालक महिला का बेटा भी पढ़ता था। नैनीताल में जिम संचालक महिला की बद्दो से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई। तभी से बद्दो का गुरुग्राम में जिम संचालके के यहां आना-जाना था। जिम संचालक महिला बद्दो के घर पर कई बार रुक भी चुकी है।
----
साकेत में ब्यूटी पार्लर गया था बद्दो
पुलिस कस्टडी से भागने के बाद बद्दो सीधा साकेत में ब्यूटी पार्लर के पास हुलिया बदलवाने गया था। मामले में कई बार मेरठ पुलिस ने ब्यूटी पार्लर से पूछताछ करने का प्रयास किया लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई नहीं की। ठीक है ऐसा ही मामला बद्दो की गर्लफ्रेंड का भी है। बताया गया कि उसके भी कई नेताओं से गहरे संबंध हैं।
---कोट---
सुबूत जुटा रही है पुलिस
बद्दो की फरारी में दो महिलाओं के नाम सामने आए हैं। पुलिस उनके खिलाफ सुबूत जुटा रही है। गैंगस्टर में बद्दो के साथियों के साथ दोनों महिलाओं के नाम भी जोड़े जाएंगे।
- राजीव सभरवाल, एडीजी, मेरठ जोन
---------
एमडीए के पास नहीं पहुंचा जवाब
- कुलदीप कौर के वकील ने बताया तबीयत है खराब
मेरठ। बद्दो के दिल्ली रोड स्थित आवास और दुकान पर एमडीए द्वारा दिए गए नोटिस का जवाब अभी नहीं मिला है। मकान के लिए कुलदीप कौर को दिए गए नोटिस के लिए वकील ने पहुंचकर जोनल अधिकारी को बताया कि कुलदीप की तबीयत खराब है। इस पर जोनल अधिकारी धीरज सिंह ने मेडिकल प्रमाणपत्र मांगा है। अब इस मामले में एमडीए उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए एक सप्ताह का मौका और देगा।
एमडीए की तरफ से दिल्ली रोड स्थित पंजाबीपुरा, जगन्नाथपुरी में स्थित मकान और दुकान के निर्माण साक्ष्य दिखाने के लिए नोटिस जारी किया था। इसमें क्रमश: कुलदीप कौर और अजय सहगल को नोटिस जारी किया गया था। जिसमें 17 नवंबर तक का समय दिया गया था। इसमें सात दुकान सहित मकान शामिल हैं। एमडीए ने मकान को जारी किए गए नोटिस में साफ तौर पर लिखकर बताया था कि लगभग 100 वर्गमीटर हिस्सा अनाधिकृत रुप से बनाया गया है।
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें