बड़ौत में महिला ने अपने पति व ससुराल वालों पर 20 लाख रुपये की मांग और तलाक का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि गुफा वाले मंदिर में प्रेम विवाह के कुछ महीनों बाद ही उस पर पैसों के लिए दबाव डाला जाने लगा। कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।