अवैध अस्पताल पर चला एमडीए का बुल्डोजर
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ हिंसा के विरोध में मीटिंग और जुलूस के बाद मेरठ में हुए बवाल के मुख्य आरोपी बदर अली की अस्पताल के लिए बन रही अवैध इमारत को मेरठ विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
जानकारी के अनुसार बवाल के मुख्य आरोपी पर जहां प्रशासन अब पूरी तरह शिकंजा कस चुका है। मंगलवार को फतेहउल्ला रोड पर उसके एक निजी अस्पताल पर एमडीए ने बुल्डोजर चलाकर इसे धराशायी कर दिया।
इससे पहले एमडीएम अधिकारियों ने प्रशासन से इस बड़ी कार्रवाई के लिए अनुमति मांगी थी। एमडीएम के मुताबिक अस्पताल के लिए बन रही इमारत को बिना मानचित्र स्वीकृत कराया गया था और जल्द शुभारंभ होने वाला था। लेकिन इससे पहले ही एमडीएम अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर कार्रवाई की।