कानपुर प्रकरण के बाद टूटी नींद
कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की शहादत के बाद मुख्यमंत्री ने बेहद नाराजगी जताते हुए मोस्ट वांटेड अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए तो तब जाकर पुलिस की नींद टूटी।
अब बद्दो को संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार अगर कानपुर प्रकरण न होता तो सब पहले की तरह चलता रहता। अब होटल मालिक को जेल भेजने के बाद प्रशासन ने चारों तरफ से घेराबंदी शुरू कर दी है।
एमडीए में खंगालनी शुरू हुई मुकुट महल की फाइल
एमडीए ने भी मुकुट महल होटल की फाइल खंगालनी शुरू कर दी है। जोनल अधिकारी द्वारा होटल का निरीक्षण भी किया जाएगा। मंगलवार को अधिकारियों ने होटल की फाइल रिकॉर्ड रूम से निकलवाने के निर्देश दिए। फाइल निकल जाने के बाद होटल के नक्शे में देखा जाएगा कि होटल किस रूप में स्वीकृत किया गया है।
कोई आरोपी नहीं बचेगा
मुकुट महल का मालिक मुकेश गुप्ता हाईकोर्ट से स्टे ले आया था। उसकी गिरफ्तारी में क्यों देरी हुई इसकी जांच भी कराई जाएगी। सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है। कोई भी आरोपी बच नहीं पाएगा।
- प्रवीण कुमार, आईजी रेंज
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/