भाग कर आस्ट्रेलिया जाने की आशंका
यूपी, दिल्ली पुलिस के साथ एसटीएफ को सालभर से बद्दो का कोई सुराग नहीं लगा है। कभी पुलिस उसके पंजाब में छिपे होने की बात कहती है तो कभी नेपाल जाने की। कई माह पहले एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि बद्दो एक अस्पताल में भर्ती हुआ है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बद्दो के ऑस्ट्रेलिया में होने की आशंका है। वहां उसकी पत्नी का होटल है। वह किसी दूसरे नाम पर बने पासपोर्ट से विदेश भाग सकता है। उसका रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने के लिए जानकारी इंटरपोल को भेज दी गई है।
गुरुग्राम में भर्ती है डिपिन सूरी
बद्दो के साथ गैंगस्टर केस में वांछित डिपिन सूरी ने खुद को गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती होना बताया है। डिपिन के अधिवक्ता मनोज कुमार जैन ने एसएसपी को पत्र भेजकर सूचना दी है कि पामग्रीन सुपरटेक निवासी डिपिन सूरी के ब्रह्मपुरी से गैंगस्टर केस में वांछित चलने की जानकारी लगी है। वह फरार नहीं है।
चार माह से बीमार चल रहा है और इस समय गुरुग्राम के यूपीएचआई वेलनेस हॉस्पिटल में उपचार करा रहा है। उसका स्पाइन का ऑपरेशन हुआ है। वह फरार नहीं है। जल्दी ही वह पुलिस के सामने समर्पण कर देगा। इससे पहले चाहे तो पुलिस उसे कस्टडी में लेकर चिकित्सक की सलाह अनुसार इलाज करा सकती है। बद्दो के साथ डिपिन सूरी और पपीत बढ़ला के खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई की गई थी।