मेरठ में मोस्ट वांटेड बद्दो की न्यू पंजाबीपुरा स्थित कोठी के ध्वस्तीकरण की हरी झंडी मिल गई है। 21 जनवरी को कोठी पर एमडीए का बुलडोजर चलेगा। बद्दो की भाभी कुलदीप कौर की अपील को कमिश्नर कोर्ट में खारिज कर दिया गया।
ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो की कोठी पर कुर्की की कार्रवाई करने के बाद लगातार आईपीएस कृष्ण विश्नोई ध्वस्तीकरण कराने में लगे थे। पहले एमडीए को चिट्ठी लिखकर जांच करने की मांग की गई। एमडीए ने जांच कर बद्दो की कोठी के मामले में कार्रवाई करने की रिपोर्ट लगा दी। जिसके बाद बद्दो की भाभी कुलदीप कौर ने कमिश्नर अनीता सी मेश्राम की कोर्ट में अपील दायर की थी।
यह भी पढ़ें: गुलदार को देख अटकी चार युवकों की सांसें, फिर पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, पढ़िए कैसा था खौफनाक सीन
कुलदीप कौर की तरफ से कहा गया था कि देवर बदन सिंह बद्दो के नाम से उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। जबकि उनका बद्दो से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि यह भवन वर्ष 2013 में खरीदा गया था। जिसका क्षेत्रफल 104 वर्ग गज है। कमिश्नर कोर्ट ने मकान के नक्शे की कॉपी मांगी थी और यह भी पूछा था कि इसे कब स्वीकृत कराया गया था। तीन बार अवसर देने के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर कमिश्नर न्यायालय ने निर्माण को अवैध निर्माण मानते हुए ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: आईएएस के भाई ने आखिर क्यों उठाया खौफनाक कदम, उठ रहे ये बड़े सवाल, जल्द खुलेगा राज
एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि 21 जनवरी को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बद्दो की कोठी ध्वस्त की जाएगी और उसके साथ- साथ उसका वर्चस्व भी हमेशा के लिए मेरठ से खत्म हो जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/