फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ा मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी ने पश्चिमी यूपी में बढाई सर्दी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवा, अगले दो दिन बारिश के आसार

Thu, 03 Feb 2022 03:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

मौसम विभाग के अफसरों ने गुरुवार से शुक्रवार तक बारिश और ओलावृष्टि होने से तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़कने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
rain - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले दो दिन फिर मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन बूंदाबांदी के आसार हैं। बुधवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली लेकिन रात होने तक मौसम में नमी आ गई और देर रात तक कई स्थानों पर बारिश भी हुई। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अफसरों ने गुरुवार से शुक्रवार तक बारिश और ओलावृष्टि होने से तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़कने की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें : बिजनौर: गठबंधन प्रत्याशी के जनसंपर्क में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का आरोप, राजद्रोह का केस दर्ज

बुधवार को 11 किमी प्रति घंटे से बर्फीली हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। पिछले 24 घंटे में दिन और रात का तापमान स्थिर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में मौसम फिर खराब होगा। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गुरुवार और शुक्रवार को बूंदाबांदी होने से दिन का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़केगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ.  उदय प्रताप शाही के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तीन और चार फरवरी तक मौसम खराब होने अनुमान है। जिसमें बूंदाबांदी के साथ ओला पड़ने के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें