फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: हस्तिनापुर की भीमनगर कॉलोनी के नाले में मिला मगरमच्छ का बच्चा, लगातार दूसरे दिन दिखने से दहशत

Mon, 16 Nov 2026 03:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर की भीमनगर कॉलोनी के नाले में सोमवार को मगरमच्छ का बच्चा मिला। एक दिन पहले भी इसी स्थान के आसपास मगरमच्छ का बच्चा मिला था। वन विभाग ने रेस्क्यू कर उसे गंगा में छोड़ दिया।
विज्ञापन
रेस्क्यू कराया गया मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हस्तिनापुर कस्बे की भीमनगर कॉलोनी में आबादी के बीच मगरमच्छों की मौजूदगी से लोगों में दहशत है। सोमवार को कॉलोनी के एक नाले में मगरमच्छ का बच्चा दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ के बच्चे को रेस्क्यू किया और सुरक्षित गंगा में छोड़ दिया। एक दिन पहले भी इसी स्थान के आसपास मगरमच्छ का बच्चा मिला था।

विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन मगरमच्छ मिलने से चिंता
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि आबादी के बीच लगातार मगरमच्छ दिखाई देने से परिवारों में डर बना हुआ है। सोमवार को नाले में मगरमच्छ का बच्चा दिखने के बाद सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने बच्चों और अन्य निवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर मौजूद आजाद समाज पार्टी के रॉबिन ने बताया कि रविवार को भी इसी स्थान के आसपास एक मगरमच्छ के बच्चे का रेस्क्यू किया गया था। लगातार दूसरे दिन मगरमच्छ मिलने से कॉलोनी के लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस के एनकाउंटर का खौफ: बुलेट प्रूफ जैकेट और बेड़ियां पहनकर कोर्ट पहुंचे लॉरेंस-गोगी गैंग के दो शूटर

Trending Videos
विज्ञापन

जलभराव वाले स्थान से आबादी तक पहुंचने की आशंका
कॉलोनी निवासी अरविंद, विकास, रोहित, बब्लू, आशीष और रुद्रप्रताप ने बताया कि कस्बे से कुछ दूरी पर कांशीराम कॉलोनी के पास पिछले कई वर्षों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों का मानना है कि इसी पानी में मगरमच्छ पनप रहे हैं और नालों के रास्ते आबादी तक पहुंच रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि जलभराव वाले स्थान पर बड़े मगरमच्छ भी हो सकते हैं। ऐसे में बच्चों और कॉलोनी के अन्य लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
वन विभाग कर रहा मगरमच्छ के पहुंचने की जांच

वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि मगरमच्छ का बच्चा कॉलोनी में कहां से पहुंचा, इसकी जांच वन विभाग की टीम कर रही है। मगरमच्छ के बच्चे को रेस्क्यू कर सुरक्षित गंगा में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें