फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर नगर पंचायत के बाबू को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर नगर पंचायत के बाबू को किया निलंबित
विज्ञापन

लावड़। नगर पंचायत लावड़ के बाबू को जांच में दोषी पाए जाने पर डीएम के. बालाजी ने निलंबित कर दिया। पूर्व में तत्कालीन ईओ व बाबू की शिकायत पूर्व मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से की गई थी।
विज्ञापन

नगर पंचायत लावड़ में बाबू असलम तैनात है। असलम नगर पंचायत लावड़ के साथ हर्रा व खिवाई का भी चार्ज संभाल रहे थे। असलम पर खिवाई नगर पंचायत में अवर अभियंता के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगा था। वहीं, मलियाना निवासी एक व्यक्ति ने असलम की सफाई कर्मचारी से टैक्स वसूलने वाले पद पर की गई नियुक्ति को गलत बताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जिसको लेकर जांच कमेटी का गठन किया गया था। जांच में असलम पर लगे आरोप सही पाए गए, जिस पर कमेटी ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी के को सौंप दी। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने असलम को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें