फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद से बड़ा एलान- अयोध्या में मस्जिद थी और रहेगी, 6 दिसंबर को मनाएंगे काला दिवस

Mon, 03 Dec 2018 09:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बोलते हुए बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के चेयरमैन अताउर्रहमान वजदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के चेयरमैन अताउर्रहमान वजदी ने कहा कि अयोध्या में मस्जिद थी और रहेगी। उन्होंने कहा कि छह दिसंबर को काला दिवस मनाएंगे। उन्होंने मस्जिद-मंदिर के नाम पर राजनीति करने वालों से सावधान रहने की अपील की।  

विज्ञापन


पुरानी मंडी स्थित एक सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान अताउर्रहमान वजदी ने कहा कि छह दिसंबर 1992 को संविधान के रक्षकों की मौजूदगी में बाबरी मस्जिद को शहीद कर दिया गया था। 

उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद के निर्माण का प्रयास जारी रहेगा। हमारी लड़ाई किसी संप्रदाय के विरुद्ध नहीं, बल्कि धार्मिक स्वतंत्रता की प्राप्ति के लिए है। देश की रक्षा और सांप्रदायिक सद्भाव का कोई अर्थ नहीं रहता है, यदि किसी पार्टी व संप्रदाय के लोगों को कानून से ऊपर होने की छूट दे दी जाए। मामला कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन कुछ लोग देश का माहौल खराब करने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुस्लिम समाज लोगों से ऐसे राजनीतिक दलों से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा कदम न उठाएं, जिससे मस्जिद-मंदिर के नाम पर राजनीति करने वालों को लाभ मिले। 

उन्होंने कहा कि छह दिसंबर को काला दिवस मनाया जाएगा। मस्जिदों में दुआ कुनूत-ए-नाजला की जाएगी। मोहल्ला आतिशबाजान स्थित मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज में सभा का आयोजन होगा। इस दौरान मेहराजुद्दीन, मोहम्मद तारिक, शेरशाह आजम मौजूद रहे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें