फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव बोले- योग करने से आते हैं अच्छे विचार

Tue, 03 Apr 2018 08:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में योग गुरु बाबा रामदेव ने योग एवं ध्यान शिविर के समापन अवसर पर कहा कि योग करने से मनुष्य के मन में अच्छे विचार आते हैं। इसलिए हर मनुष्य को प्रतिदिन योग करना चाहिए। बाबा रामदेव ने मंच पर बच्चों को बुलाकर उपहार दिए और हजारों लोगों को योगासन सिखाए।

विज्ञापन


जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान पर श्री शिवधाम मंदिर ट्रस्ट और भारत स्वाभिमान पतंजलि समिति के तत्वावधान में चल रहे ध्यान एवं योग शिविर का मंगलवार को समापन किया गया। सूर्य उदय से पहले ही बाबा रामदेव मंच पर पहुंच गए थे। पांच से सात बजे तक बाबा रामदेव ने हजारों लोगों को शीर्षासन, पदासन, नौकासन, पवन मुक्त आसन, दंड आसन, प्राणायाम, मंडूक आसन, शशक आसन, योग मुद्रा आसन, गोमुख आसन, कपाल भारती, चक्रदंड आदि योग की क्रियाएं कराई। 
बाबा ने कहा कि नियमित रूप से योग करने से मन और दिमाग में अच्छे विचार आते हैं। योग करना वाला व्यक्ति सदा स्वस्थ रहता है। वर्तमान समय की जीवन शैली के कारण लोगों को बीमारियों ने घेर लिया है। इसलिए बीमारियों से बचने का एक मात्र उपाय योगासन है। बाबा रामदेव ने बच्चों को मंच पर बुलाकर पतंजलि के प्रोडक्ट उपहार के रूप में दिए।
विज्ञापन


आयान ने गाई गणेश वंदना, रेहान ने बाबा संग किया योग
योग एवं ध्यान शिविर के तीनों दिन हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मंगलवार को शिविर के शुभारंभ पर अपने माता-पिता के साथ योग के गुर सीखने आए आयान ने गणेश वंदना प्रस्तुत की तो रेहान ने मंच पर बाबा रामेदव संग योग किया। दोनों बच्चों के योगासन देखकर बाबा रामेदव भी प्रसन्न हो गए। बाबा रामेदव ने कहा कि आज उन्हें विश्वास हो गया है कि हिंदुस्तान का प्रत्येक व्यक्ति योग के प्रति अब पूरी तरह जागरूक हो चुका है। बाबा ने मुस्लिम समाज के लोगों को मंच बुलाकर उन्हें अपने गले लगाया।

पढ़ें : सहारनपुर: बाबा रामदेव ने सिखाए निरोग रहने के गुर, दिए ये टिप्स

विज्ञापन

सांसद राघव ने भी किया योग

योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
शिविर में तीसरे दिन भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने भी भाग लिया। मंच पर बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद सांसद ने लोगों के बीच जाकर बाबा द्वारा बताए जा रहे योगासन किए।

योग सभी धर्मों को जोड़ता है : कृष्णात्रेय
योग एवं ध्यान शिविर में तीसरे दिन तहसील शिव मंदिर के अधिष्ठाता अभिषेक कृष्णात्रेय ने भाग लिया। अभिषेक कृष्णात्रेय ने कहा कि योग सभी धर्मों को जोड़ता है। योग के जरिए जहां मनुष्य का शरीर स्वस्थ होता है, वहीं एक साथ योग करने से आपसी भाईचारा भी कायम होता है। उन्होंने बाबा रामेदव के योग कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें