फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज: भड़की आजाद समाज पार्टी, मेरठ-बिजनौर में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

Sat, 25 Jul 2026 12:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजाद समाज पार्टी ने मेरठ और बिजनौर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और बर्खास्तगी की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
आसपा का बिजनौर में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मेरठ और बिजनौर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करने की मांग की।

विज्ञापन


मेरठ में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
मेरठ में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज और नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर किए जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज करना गलत है। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रथ यात्रा हादसा: करंट से मौत के बाद कार्रवाई, कस्बा चौकी प्रभारी निलंबित, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

विज्ञापन

बिजनौर में भी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
बिजनौर जिला मुख्यालय पर भी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा से जुड़े मामलों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय होनी चाहिए। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया।

जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज का जताया विरोध
आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाने वालों पर पुलिस कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें