बिजनौर में भी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
बिजनौर जिला मुख्यालय पर भी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा से जुड़े मामलों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय होनी चाहिए। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया।
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज का जताया विरोध
आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाने वालों पर पुलिस कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।