फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: यहां दिखा सांप्रदायिक सौहार्द का नजारा, एक-दूसरे को गले लगाकर फैसला स्वीकारा

Sat, 09 Nov 2019 01:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
एकदूसरे को मिठाई खिलाकर फैसले का सम्मान करते हिंदू-मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पश्चिमी यूपी में जहां सुरक्षा चाक चौबंद है। वहीं फैसले के बाद मेरठ समेत वेस्ट यूपी के अलग अलग जिलों से सांप्रदायिक सौहार्द की खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही हैं।

यहां हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए इसे स्वीकार किया और गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। वहीं फैसले के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाई। आगे तस्वीरों में देखें कैसे अमन चैन और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रहे हैं पश्चिमी यूपी के लोग: -
 
विज्ञापन

2 of 6
कैराना में लोगों से मिलते चेयरमैन - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही लोगों ने एक दूसरे को मुबारक बाद दी। यहां बाजारों में हलवाई की दुकानों पर लड्डू सज गए। हिंदू मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस फैसले का सम्मान किया। 

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने 1045 पन्नों में सुनाया ऐतिहासिक फैसला, इतिहास से लेकर श्लोक तक शामिल 

 
विज्ञापन

3 of 6
मिठाई खिलाकर इस फैसले का सम्मान किया - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में भी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। यहां महताब सिनेमा, मछेरान, सोतीगंज क्षेत्र में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लेकर मुस्लिम समाज द्वारा एक-दूसरे को  मिठाई खिलाई गई।
 

4 of 6
मिठाई खिलाकर फैसले का सम्मान किया - फोटो : अमर उजाला
शामली के झिंझाना कस्बे में हिंदू मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। हालांकि यहां सुरक्षा कड़ी है। लेकिन लोग रोज की तरह अपने कार्यों में लगे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें:  Ayodhya Verdict 2019: विवादित भूमि पर बनेगा मंदिर, मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में मिलेगी जमीन
विज्ञापन

5 of 6
ayodhya case - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में एक तरफ यूपी से लगने वाली सीमाओं पर जबरदस्त चेकिंग जारी है। वहीं शहर में हिंदू-मुस्लिम समाज के लोग ने आपस में एक दूसरे से गले मिलकर इस फैसले के सम्मान में अनेकता में एकता की मिसाल पेश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हाथ िममिलाते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
शामली में हिदू-मुस्लिम समाज के व्यापारी एक-दसूरे को फैसले पर मुबारकबाद देते नजर आए। यहां सुबह से ही लोग टेलीविजन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नजर बनाए रहे। निर्णय सुनते ही दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाकर और मिठाई खिलाकर इस फैसले का सम्मान किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें