पश्चिमी यूपी में फैसले को देखते हुए सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए गए हैं। मेरठ शहर को आठ जोन और 31 सेक्टरों में बांटा गया है। जुलूस व किसी भी प्रकार की आतिशबाजी पर रोक लगाई गई है। सुबह से ही अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ फील्ड पर हैं। शहर से लेकर देहात तक पुलिस बल तैनात है। सहारनपुर में धारा 144 लागू की गई है। वहीं शामली जिले में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। यहां थानाभवन क्षेत्र में इंटरनेट स्पीड धीमी कर दी गई है।
मुजफ्फरनगर में एसएसपी अभिषेक यादव व डीएम सेल्वा कुमारी जे ने की लोकवाणी सभाकक्ष में अयोध्या फैसले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संयुक्त प्रेसवार्ता। जनता से की अपील सयंम बरते,अफवाहें ना फैलाये,शांति बनाकर रखे। कहा कि किसी भी घटना को पहले पुष्टि कर ले,पुलिस प्रसासन हर तरह की घटनाओं को रोकने में सक्षम।किसी भी असामाजिक तत्वों को जनपद की फिजा नही करने दी जाएगी खराब,सीधे जाएंगे जेल। कहा कि ये जनपद आपका है, पुलिस प्रसासन के साथ साथ आपकी भी जिम्मेदारी है।
अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर पुलिस-प्रशासन सुबह से ही चौकन्ना रहा। सहरानपुर के कई इलाके आईटीबीपी के हवाले कर दिए गए। शहर से लेकर देहात तक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी सड़कों पर उतार दिए गए हैं। गली मोहल्ले में गश्त की जा रही है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा है। मिली जुली आबादी और बाजारों में पुलिस पैदल गश्त करते हुए लोगों से शांति बनाये रखने की अपील करते दिखाई दिए। इसके साथ ही 100 डायल व चीता बाइक पुलिस भी बाजारों में घूमती रही। सुबह से ही रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर निगाह रखी जा रही है।
हालांकि अभी तक बाजार में सभी कुछ सामान्य है। सहारनपुर सहित देहात क्षेत्र में हर दिन की तरह बाजार खुले हुए हैं। हालांकि सुरक्षा पुख्ता रखी गई है। हिन्दू-मुस्लिम सभी एक साथ बैठकर टीवी देख रहे हैं। युवा-युवतियां अब जाति-धर्म नहीं बल्कि विकास को अपना रोल मॉडल मानने लगी हैं। मंडलायुक्त संजय कुमार ने बताया कि सहारनपुर जनपद सहित मंडल में सबकुछ सुबह 10ः40 तक सामान्य है। देवबंद, गंगोह, बेहट, छूटमलपुर, नकुड़ सभी जगहों पर स्थिति सामान्य बनी हुई है। सभी जगह से भाईचारे का संदेश आ रहा है। पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। इंटरनेट सेेवा फिलहाल तक जारी है।