फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड रेल: एनसीआरटीसी बनाएगी रोडवेज की वर्कशॉप, शेड्स

Sat, 09 Nov 2019 02:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
रैपिड ट्रेन
विज्ञापन
दिल्ली से मेरठ का सफर मात्र एक घंटे के अंदर पूरा कराने के लिए नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने कमर कस ली है। मेरठ क्षेत्र में रैपिड रेल का निर्माण शुरू करने से पहले टेंडरों पर ध्यान दिया जा रहा है। शुक्रवार को एनसीआरटीसी ने भैंसाली बस अड्डे पर स्थित यूपी रोडवेज की वर्कशॉप और शेड्स बनाने के लिए टेंडर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि रैपिड रेल के सराय काले खां से मोदीपुरम तक के एलाइनमेंट में भैंसाली बस अड्डे पर स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है। यहां मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट को अपनाते हुए अंडरग्राउंड रैपिड का स्टेशन बनाया जाएगा।

इसके लिए मेरठ डिपो के पीछे बने यूपी रोडवेज की वर्कशॉप और शेड्स का कुछ हिस्सा इसमें आ रहा है। पिछले दिनों एनसीआरटीसी और रोडवेज के अधिकारियों ने संयुक्त सर्वे किया था। इसमें इस बात पर सहमति बनी थी। हालांकि, अभी रैपिड रेल के निर्माण के समय शहर से बाहर भैंसाली अड्डे को करने को लेकर सहमति नहीं बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शताब्दीनगर में वर्कशॉप बनाने पर विचार
पिछले दिनों कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में शताब्दीनगर में रोडवेज और एनसीआरटीसी अधिकारियों के बीच वर्क शॉप बनाने का प्लान तैयार किया था। लेकिन इस पर अभी फाइनल मुहर लगी नहीं है। एनसीआरटीसी अधिकारियों का कहना है कि टेंडर अपलोड करने से हमारा कार्य सुस्त नहीं पड़ेगा। हमें जहां प्रशासन की तरफ से वर्कशॉप बनाने के लिए कहा जाएगा वहां रोडवेज के लिए वर्कशॉप बना दी जाएगी। हालांकि, शताब्दीनगर में चल रहे किसानों के धरने से भी वर्कशॉप पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं।

शुक्रवार को दो टेंडर अपलोड, 100 हुए पूरे
एनसीआरटीसी के कार्य की रफ्तार का पता यहीं से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को टेंडर अपलोड की संख्या 100 पहुंच गई। इन टेंडरों के अपलोड होने से अभी तक मिट़्टी की जांच, सड़क चौड़ीकरण, बिजली लाइन शिफ्टिंग आदि का कार्य पूरा हो चुका है। शुक्रवार को भी यूपी रोडवेज की रीजनल वर्कशॉप और शेड्स की बिल्डिंग बनाने के लिए और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस से शताब्दीनगर तक पाइल लोड टेस्ट के लिए टेंडर अपलोड कर दिया गया है। इन टेंडरों के लिए बोली 12 दिसंबर को लगेगी। इन पर बोली लगाने से पहले क्रमश: 20 लाख 75 हजार 988 और 27 लाख 69 हजार 320 धनराशि जमा करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें