वहीं विहिप के जिला महामंत्री पप्पन राणा का कहना है कि उन्होंने तीन अगस्त 2018 को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्रतिज्ञा ली थी कि जब तक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला नहीं आता है, तब तक वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। तभी से अन्न का त्याग कर रखा है। अब वे शीघ्र ही पुरामहादेव मंदिर के दर्शन कर वहां से सद्भावना यात्रा शुरू करेंगे।
यह भी पढ़ें: अयोध्या फैसले का दिल से स्वागत... गले मिले शहर काजी और पुजारी, देखें तस्वीरें
यह यात्रा वर्ष 1528 से लेकर 2019 तक अयोध्या प्रकरण में जितने भी रामभक्त शहीद हुए हैं, उन्हें समर्पित होगी। अयोध्या पहुंचकर सरयू नदी में स्नान करेंगे। इसके बाद रामलला के दर्श कर वापस आकर अन्न ग्रहण करेंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/