मेरठ। आरजीपीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग में सोमवार को प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम शुभम रस्तोगी मेमोरियल सोसायटी फॉर नीड़ी के सहयोग से सोशल वर्क स्किल डेवलपमेंट कोर्स आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि पाठ्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करना है। एनजीओ निदेशक डॉ. पल्लवी रस्तोगी ने कहा कि संस्था छात्राओं को सामाजिक कार्य के व्यावहारिक पहलुओं के प्रति मार्गदर्शन देती रहेगी। कोर्स कोऑडिनेटर प्रो. अंजुला राजवंशी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें वंचित वर्गों के उत्थान में योगदान करने के लिए सक्षम बनाएंगे।
स्टूडेंट काउंसिलिंग के पदाधिकारियों को बैज पहनाकर किया सम्मानित
मेरठ। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइंस में सोमवार को अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय की स्टूडेंट काउंसिलिंग के सभी पदाधिकारियों को अलंकृत किया गया। प्राचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा व उप प्राचार्य नीरज कुमार ने स्कूल कैप्टन सौम्यदीप और शिखा राणा, वाइस कैप्टन गौरव सोनकर और चारु शर्मा, स्पोर्ट्स कैप्टन अहिंसा शर्मा और अभय कुमार को सैश तथा बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय कैप्टन ने सभी विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण कराई।
प्राचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के उत्कर्ष के लिए पूरे मनोयोग से काम करें। संचालन विद्यालय कोआर्डिनेटर निरुपम कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में संतोष कन्नैजिया, नम्रता उतरेजा, शोभन डे, कृष्णा और मोनिका आदि का विशेष योगदान रहा।
36वें संभाग स्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता आयोजित की
मेरठ। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय डाेगरा लाइंस ने सोमवार को 36वें संभाग स्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया।
केंद्रीय विद्यालय संगठन आगरा संभाग की सहायक आयुक्त रानी डांगे, केवी पंजाब लाइंस के प्राचार्य राजकुमार शर्मा व केवी डोगरा लाइंस के प्राचार्य एसके सक्सेना उपस्थित रहे। साथ ही नेहा जोशी, मोनिका, पुष्पेंद्र, चेतना मलिक, संजीव सिंह, पवन कुमार, संजीव कुमार, विशाखा और मंजू आदि मौजूद रहे।