रोहटा। थाना रोहटा पर तैनात गांव पांचली बुजुर्ग निवासी होमगार्ड के बेटे का रेलवे विभाग में टेक्न
रोहटा। थाना रोहटा पर तैनात गांव पांचली बुजुर्ग निवासी होमगार्ड अग्रसेन के बेटे श्रीकांत का रेलवे में तक्नीशियन पद पर चयन होने से खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर होमगार्ड कंपनी कमांडर सौरव शर्मा ने थाने पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। थानाध्यक्ष सहित स्टाफ ने श्रीकांत के चयन पर हर्ष व्यक्त किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद