फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खुले, लेकिन संकट से उबरने के लिए करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अनलॉक 1.0 की घोषणा के बाद शहर के बाजार धीरे-धीरे खुलने लगे हैं। हालांकि ग्राहक कम पहुंचने से रौनक नहीं दिखाई दे रही है। इससे व्यापारी परेशान हैं।
विज्ञापन

अनलॉक 1.0 की घोषणा के बाद शहर के बाजारों को खोले जाने की व्यापारी मांग करते रहे हैं। इससे प्रशासन के साथ कई बार टकराव के हालात बने। हालांकि प्रशासन को आखिरकार बाजार खोलने का निर्णय लेना पड़ा। इसके चलते सदर बाजार, आबूलेन के बाद लालकुर्ती, सिविल लाइन, मेडिकल और नौचंदी क्षेत्र के बाजार खोले गए। यहां आम दिनों की तुलना में 10 फीसदी भी रौनक नहीं दिखाई दी। इससे व्यापारी चिंतित हैं।
शिक्षित वर्ग बना रहा दूरी
शहर के प्रमुख बाजार खोल दिए गए हैं परंतु ग्राहक कम पहुंच रहे हैं। लोग कोराना की दहशत के चलते बाजार का रुख करने से परहेज कर रहे हैं। खासकर शिक्षित वर्ग बाजार नहीं पहुंच रहा है। बाजार में अधिकतर वे लोग पहुंच रहे हैं जिनके यहां शादी समारोह है या फिर कार्यक्रम है।
विज्ञापन

दुकानों के बाहर सामान रखने पर कार्रवाई
कई दिनों के प्रयास के बाद रविवार को लालकुर्ती पैठ बाजार खोला गया। एक तरफ के बाजार को खोलने की अनुमति दी गई। इसी दौरान कुछ दुकानदारों ने प्रतिष्ठानों के बाहर सामान रख दिया। इसकी जानकारी पाकर लालकुर्ती पुलिस पहुंची और सामान जब्त कर लिया। हालांकि व्यापारियों द्वारा माफी मांगने पर चेतावनी देकर सामान लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें