माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र ने कक्षा नौ में चार नए विषय शामिल किए हैं। साथ ही कक्षा नौ और 10 में गणित के प्रोजेक्ट कार्य के पाठ्यक्रम में भी संशोधन किया है। इस संबंध में परिषद की सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजा है।
पत्र के मुताबिक शैक्षिक सत्र 2018-19 से कक्षा नौ स्तर पर ऑटोमोबाइल, सुरक्षा, रिटेल ट्रेडिंग और आईटी/आईटीईएस को वैकल्पिक विषयों के रूप में जोड़ने की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा इसी सत्र से कक्षा नौ और 10 के गणित विषय के प्रोजेक्ट कार्य के पाठ्यक्रम के लिए भारत का पारम्परिक गणित ज्ञान पुस्तक की संस्तुति की गई है। इसके तहत 10 अंकों का एक प्रोजेक्ट कार्य करना अनिवार्य होगा।
प्रधानाचार्यों को भेजेंगे निर्देश
इस निर्देश को जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और अशासकीय गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भेजा जायेगा।
-गिरजेश चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/