फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक ने कहा- चौखट पर तेरी बारात आई तो कर दूंगा...

Thu, 14 Jun 2018 11:06 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मेरठ में एक सिरफिरे ने एकतरफा प्यार में युवती को धमकी दी है कि अगर तेरी बारात आएगी तो तेरी चौखट पर खूनखराबा कर दूंगा। इस धमकी से युवती और उसके परिवार वाले खौफ में हैं। मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। एएसपी कैंट ने सिविल लाइन पुलिस को निर्देश दिए हैं कि सिरफिरे को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: लड़की बताकर किन्नर को बेचा, दरिंदों ने किया ये हाल, देखिए Video

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। एक युवती निजी अस्पताल में नर्स है। उसने पुलिस अफसरों को बताया कि उसकी कॉलोनी का एक युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। उसकी अश्लील क्लिप सोशल साइटस पर वायरल करने की धमकी देता है। युवती के अनुसार 27 जून को उसकी बारात आनी तय है और आरोपी युवक उसे खूनखराबे की धमकी दे रहा है। तीन दिन पहले आरोपी घर पर धमकी देकर गया था। इसका विरोध करने पर उसके भाई की पिटाई की थी। इस वारदात के बाद से पीड़ित परिवार परेशान है। एसएसपी ऑफिस में शिकायतें सुन रहे एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक को आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने दुष्कर्म का भी आरोप लगाया
पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी ने छह माह पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। हालांकि लोकलाज के डर से इसकी शिकायत नहीं की थी। आरोपी ने उसकी क्लिप बना ली थी। अब उसको धमकी देता है कि अगर उससे दूर गई तो उसकी हत्या कर देगा। युवती ने बताया कि परिवार दहशत में है कि अगर लड़के वालों को इसका पता चला तो रिश्ता टूट जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें