फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिल्ली रोड पर नगर निगम की गाड़ी से टकराया ऑटो, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर बुधवार दोपहर नगर निगम की गाड़ी से सवारी लेकर जा रहा ऑटो टकरा गया। हादसे में ऑटो में बैठी दो सवारियों सहित ऑटो चालक मामूली रूप से चोटिल हो गया। घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोग दौड़े और घायलों को ऑटो से निकालकर उपचार के लिए भिजवाया। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर गगोल रोड की ओर से नगर निगम की एक गाड़ी कचरा लेकर जा रही थी। ओवरटेक करने के प्रयास में ऑटो नगर निगम की गाड़ी की चपेट में आकर फिर डिवाइडर से टकरा गया, इससे ऑटो में बैठी दो सवारी और ऑटो चालक घायल हो गए। वहीं हादसे बाद चालक नगर निगम की गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। हादसे के दौरान परतापुर फ्लाईओवर की मरम्मत कार्य के चलते वन वे व्यवस्था लागू होने के कारण दिल्ली रोड पर परतापुर तिराहे से लेकर परतापुर थाने तक एक किमी लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवा कर यातायात सुचारु कराया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है कोई तहरीर देता है तो कार्रवाई की जाएगी।-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें