बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो वह सकते में आ गए। बच्ची ने बताया कि जो युवक शौचालय में घुसा था, वह गांव का ही है। वह उसे पहचान लेगी। परिजनों ने शाम को परतापुर थाने में तहरीर दी। परतापुर थाना प्रभारी जयकरण सिंह ने गांव और विद्यालय में पहुंचकर जांच की। शौचालय की टूटी दीवार को ईंट लगवाकर बंद करवा दिया गया है।
महिला पुलिसकर्मियों ने बच्ची से बात की लेकिन वह युवक का नाम नहीं बता पाई। बच्ची के पिता का कहना है कि उसने गांव के दूसरे संप्रदाय के युवक का नाम बताया है।
थाना प्रभारी का कहना है कि पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ ब्रहमपुरी शुचिता सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। बच्ची ने एक नाम बताया है, उसके आधार पर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
शौचालय की दीवार टूटी थी, किसी को नहीं दिखी
मिक विद्यालय के शौचालय में जिस तरह से दीवार टूटी हुई थी, वह बेहद शर्मनाक है। शौचालय के पीछे खेत हैं, ऐसे में किसी दूसरी बच्ची के साथ भी ऐसी घटना हो सकती थी। विद्यालय के शौचालय की हालत को किसी ने भी देखने की जरूरत नहीं समझी। परिजनों का कहना है कि बच्चों ने बताया है कि काफी समय से शौचालय की दीवार टूटी हुई थी लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसे देखने की जरूरत नहीं समझी।