फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेधावी छात्राओं के सम्मान समारोह के लिए अतुल प्रधान ने किया जनसंपर्क

विज्ञापन
सरधना। मेधावी छात्राओं के सम्मान समारोह को लेकर शनिवार को तैयारियों का जायजा लेते विधायक अतुल प
विज्ञापन
- 20 सितंबर को सेंट चार्ल्स स्कूल मैदान में होगा कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में 20 सितंबर को सरधना के सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज मैदान में मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर शनिवार को विधायक अतुल प्रधान ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया और लोगों से समारोह में पहुंचने की अपील की।
कार्यक्रम से पहले विधायक अतुल प्रधान ने सेंट चार्ल्स कॉलेज मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजकों से मंच, बैठने, प्रवेश और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक ने सरधना कस्बे के विभिन्न मोहल्लों और आसपास के क्षेत्रों में लोगों से संपर्क किया। उन्होंने व्यापारियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। अतुल प्रधान ने कहा कि प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित करने से उनका उत्साह बढ़ेगा और अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन विद्यार्थियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायी रहा है। शिक्षा, मेहनत, वैज्ञानिक सोच और बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का उनका संदेश आज भी प्रासंगिक है। इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए मेधावी छात्राओं के सम्मान का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार समारोह में क्षेत्र की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही डॉ. कलाम के जीवन और उनके विचारों पर वक्ता अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विधायक ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर छात्राओं का उत्साह बढ़ाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें